फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election 2022: वोट डालने के लिए अब नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइनों में, घर से भी कर सकते हैं वोटिंग, जानिए कैसे

Sun, 13 Feb 2022 10:01 AM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पोस्टल बैलेट पेपर से कैसे डालें वोट - फोटो : istock
उत्तर प्रदेश के अलावा इस साल फरवरी और मार्च में देश के चार और राज्यों- उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन 5 राज्यों में होने वाले चुनाव के नतीजे अगले महीने 10 मार्च को घोषित भी कर दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में पहले चरण का चुनाव संपन्न भी हो चुका है। कोरोना महामारी को देखते हुए रैलियों और ज्यादा भीड़भाड़ इकठ्ठा करने की मनाही थी, लेकिन पोलिंग बूथ पर जाकर लंबी लाइन में लगने से संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में कोरोना महामारी को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार चुनाव के लिए कुछ खास तैयारियां की हैं। इस बार चुनाव आयोग ने ज्यादातर काम ऑनलाइन कर दिया है। साथ ही वोट डालने के लिए आपको पोलिंग बूथ तक न जाना पड़े इसके लिए भी चुनाव आयोग ने व्यवस्था की है। बहुत से लोगों को घर बैठे वोट डालने की सुविधा दी जा रही है। आइए जानते हैं कि कैसे घर बैठे वोट दिया जा सकता है...  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पोस्टल बैलेट पेपर से कैसे डालें वोट - फोटो : istock
  • ज्यादा से ज्यादा लोग वोटिंग कर सकें और कोरोना के संक्रमण से भी खुद को सुरक्षित रख सकें इसके लिए कुछ राज्यों में चुनाव आयोग ने घर बैठे वोटिंग करने की सुविधा की शुरुआत की है। आप अपने घर से ही वोट डाल सकेंगे। इससे बूथों की भीड़ कम होगी और लोगों के समय की भी बर्बादी नहीं होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
पोस्टल बैलेट पेपर से कैसे डालें वोट - फोटो : istock
कौन लोग कर सकते हैं घर बैठे वोटिंग?
  • कोरोना संक्रमित व्यक्ति, देश के बाहर काम करने वाले लोग, दिव्यांगजन, 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग, इलेक्शन ड्यूटी करने वाले लोग, गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग, रेलवे, पोस्ट ऑफिस, बिजली, अर्धसैनिक बल और नागरिक उड्डयन में काम करनाे वाले लोग घर से ही वोट डाल सकते हैं।  

4 of 5
पोस्टल बैलेट पेपर से कैसे डालें वोट - फोटो : istock
कैसे घर बैठे डाल सकते हैं वोट?
  • आप घर बैठे पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाल सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग की टीम घर पर आपका वोट लेगी। साथ ही वोट लेने के इस पूरे प्रोसेस की  वीडियोग्राफी भी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोस्टल बैलेट पेपर से कैसे डालें वोट - फोटो : अमर उजाला
पोस्टल बैलेट से कैसे डाला जा सकता है वोट?
  • अगर आप पोस्टल बैलेट के जरिए वोट देना चाहते हैं, तो आपके पास 12-D फार्म (Postal Ballot Form) भेजा जाएगा। 
  • वहीं अगर आप घर या ड्यूटी से वोट देने के ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं, तो आपको एक पोस्टल बैलेट दिया जाएगा। 
  • वोट डालने के बाद आप पोस्ट, इलेक्ट्रॉनिक या फिर सीधे हाथ में दे सकते हैं। इस वोट को पोस्टल बैलेट पर सुरक्षित रख लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें