फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal Election Voting: बिना वोटर आईडी कार्ड के भी कर सकते हैं मतदान, जानें ये काम की बात

Wed, 29 Apr 2026 07:27 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

West Bengal Assembly Election 2026: अगर आपका वोटर आईडी कार्ड कही गुम हो गया है या आपको मिल नहीं रहा है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप बिना वोटर आईडी कार्ड के भी मतदान कर सकते हैं। बशर्ते आपका नाम वोटिंग लिस्ट में हो।
विज्ञापन
1 of 5
वोटर आईडी कार्ड के बिना कैसे डाल सकते हैं वोट? - फोटो : Amar Ujala AI
Voting Without Voter Id Card: आज पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इससे पहले पहला चरण के मतदान हो चुके हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से मतदान करने की अपील की है।

पोलिंग स्टेशन पर जाकर आप वोटर आईडी कार्ड यानी पहचान पत्र के जरिए मतदान कर सकते हैं, लेकिन अगर आपका वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है या फिर आपका वोटर आईडी कार्ड गुम हो गया है तो भी आप वोट डाल सकते हैं। चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
वोटर आईडी कार्ड के बिना कैसे डाल सकते हैं वोट? - फोटो : Amar Ujala
बिना वोटर आईडी कार्ड कैसे कर सकते हैं मतदान?
  • अगर आपका वोटर आईडी कार्ड नहीं बना या गुम हो गया है, तो भी आप मतदान कर सकते हैं
  • आपको मतदान केंद्र पर वोटर आईडी कार्ड की जगह वो डॉक्यूमेंट लेकर जाना होता है, जो वोटिंग के लिए मान्य होता है
  • आगे आप उन डॉक्यूमेंट की लिस्ट देख सकते हैं जिनका इस्तेमाल आप मतदान करने के लिए कर सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
वोटर आईडी कार्ड के बिना कैसे डाल सकते हैं वोट? - फोटो : Amar Ujala
वोटर आईडी कार्ड न होने पर मतदान के लिए कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • बैंक या डाकघर की फोटो वाली पासबुक
  • सरकारी कर्मचारी का फोटो सहित सर्विस आईडी कार्ड

4 of 5
वोटर आईडी कार्ड के बिना कैसे डाल सकते हैं वोट? - फोटो : Adobe Stock
  • एनपीआर के तहत जारी स्मार्ट कार्ड
  • विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (मनरेगा) जॉब कार्ड
  • श्रम मंत्रालय की ओर से तहत स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
  • फोटो सहित पेंशन डॉक्यूमेंट
  • सांसद और विधायक या विधान परिषद सदस्य का आधिकारिक पहचान पत्र


नोट:- इनमें से किसी भी एक डॉक्यूमेंट को मतदान केंद्र पर संबंधित अधिकारी को दिखाकर आप अपना वोट डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वोटर आईडी कार्ड के बिना कैसे डाल सकते हैं वोट? - फोटो : Adobe Stock
क्या इन डॉक्यूमेंट से हर कोई कर सकता है मतदान?
  • नहीं, हर कोई ऊपर बताई गई डॉक्यूमेंट लिस्ट में से किसी को भी दिखाकर मतदान नहीं कर सकता है
  • जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में होता है सिर्फ वे ही इस तरह से वोट डाल सकते हैं
  • जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है वे मतदान नहीं कर सकते, फिर चाहे उनके पास वोटर आईडी कार्ड ही क्यों न हो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें