फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI: सरकार दे रही फ्री में एआई की ट्रेनिंग, तुरंत कराएं अपना दाखिला, लाखों में होगी कमाई

Thu, 20 Jul 2023 03:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Artificial Intelligence - फोटो : Istock
Artificial Intelligence: अब हम एक चौथी औद्योगिक क्रांति में प्रवेश कर चुके हैं। डाटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का यह युग आने वाले भविष्य को एक नया आकार दे रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से देश दुनिया में काफी तेजी से बदलाव होने वाले हैं। इसका सीधा असर आपके रोजगार और जीवन पर देखने को मिलेगा। गोल्डमैन सैक्स की एक रिपोर्ट की मानें, तो निकट भविष्य में एआई 30 करोड़ जॉब्स को रिप्लेस कर देगा। ऐसे में भविष्य की इस बदलती नब्ज के साथ आपको भी बदलना जरूरी है। आने वाले समय में एआई के आने से बड़े पैमाने पर नौकरियां जाने वाली हैं। वहीं उसी के समानांतर कई नई जॉब्स भी क्रिएट होंगी। ऐसे में आपको अभी से ही एआई फील्ड से जुड़े कोर्सों में दाखिला ले लेना चाहिए। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि भारत सरकार मुफ्त में एआई की ट्रेनिंग दे रही है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Artificial Intelligence - फोटो : Istock
हाल ही में भारत सरकार ने अपने इंडिया 2.0 प्रोग्राम के हिस्से के अंतर्गत मुफ्त एआई ट्रेनिंग कोर्स शुरू करने की बात कही है। इस कोर्स में आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में बताया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Artificial Intelligence - फोटो : Istock
इस कोर्स को स्किल इंडिया और जीयूवीआई ने तैयार किया है। यही नहीं इस कोर्स को राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद और आईआईटी मद्रास से मान्यता भी मिली है। 

AI: चैटजीपीटी, माइक्रोसॉफ्ट बिंग एआई और गूगल बार्ड में कौन है बेहतर?

4 of 5
Artificial Intelligence - फोटो : Istock
इसमें आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बुनियादी सिद्धांतों, एआई एथिक्स, एआई एप्लिकेशन आदि चीजों के बारे में पढ़ाया जाएगा। यह कोर्स उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होने वाला है, जिनको एआई के बारे में जानने की उत्सुकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Artificial Intelligence - फोटो : Istock
भारत 2.0 प्रोग्राम के अंतर्गत सरकार देश के युवाओं को एआई ट्रेनिंग ऑनलाइन और मुफ्त में प्रदान करना चाहती है। ऐसे में देश के युवा भविष्य में आने वाली नवीनतम तकनीक से अवगत हो सकेंगे। एआई की बेहतर समझ पाकर युवाओं को भविष्य में एआई से जुड़े नए रोजगार को प्राप्त करने में फायदा मिलेगा। इससे वो भविष्य में अपनी अच्छी खासी कमाई कर सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें