How to Identify Fake Currency Notes: देशभर में दिवाली का पावन त्योहार आते ही बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है और हर तरफ खरीदारी का दौर तेज हो जाता है। इस व्यस्तता और गहमागहमी के माहौल का फायदा उठाकर कई बार जालसाज और ठग बाजार में धड़ल्ले से नकली या जाली नोट चलाने की कोशिश करते हैं। अभी कई ऐसी खबरें भी आ रही हैं जहां छापा मारकर पुलिस नकली नोट बरामद कर रही है।
आम लोग अक्सर जल्दबाजी में दुकानदारों को पैसे देते समय या उनसे खुले पैसे लेते समय नोटों की ठीक से जांच नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण उनके पास फर्जी करेंसी पहुंच जाती है। त्योहार के सीजन में अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि असली और नकली नोट में क्या अंतर होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।