फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ऑनलाइन ठगी के मामलों में बैंक भरपाई करने के लिए बाध्य हैं? जानें आपके कानूनी अधिकार

Thu, 29 Oct 2026 08:11 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Online Fraud Bank Liability: सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन बैंक फ्रॉड से जुड़ी कई अहम बातें कहीं हैं।
  • कोर्ट के मुताबिक बैंक की लापरवाही से हुई ऑनलाइन ठगी में बैंक को नुकसान की भरपाई करनी होगी।
  • इस ऐतिहासिक निर्देश से डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले आम नागरिकों को मजबूत कानूनी सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
1 of 5
ऑनलाइन ठगी और बैंक जवाबदेही - फोटो : AI
Supreme Court Cyber Fraud Rulings: आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी की गाढ़ी कमाई पलभर में डूब जाती है। ऐसे मामलों में सबसे बड़ा सवाल यह रहता है कि अगर किसी के बैंक खाते से धोखाधड़ी करके पैसे निकाल लिए जाएं, तो उसकी भरपाई कौन करेगा।

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस गंभीर मुद्दे पर एक बहुत ही कड़ा और ऐतिहासिक रुख अपनाया है। अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर बैंकों की लापरवाही या उनकी उचित सावधानी बरतने में चूक के कारण किसी ग्राहक के साथ ऑनलाइन ठगी होती है, तो वित्तीय संस्थानों यानी बैंकों को उस नुकसान की पूरी भरपाई करनी होगी। आइए इस लेख ये समझते हैं कि इस मामले में आपके कानूनी अधिकार क्या हैं और बैंक की क्या जिम्मेदारी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
क्या बैंक ग्राहकों के प्रति जिम्मेदार हैं?
  • सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के अनुसार, सभी बैंकों का यह सबसे पहला और महत्वपूर्ण वैधानिक कर्तव्य है कि वे अपने हर ग्राहक के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच की तरह काम करें।
  • बैंक की यह मुख्य जिम्मेदारी है कि वह डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले अपने ग्राहकों को हरसंभव वित्तीय सुरक्षा प्रदान करे, ताकि उनके साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी न हो सके।
विज्ञापन

3 of 5
बैंक लापरवाही साबित होने पर क्या होगा? - फोटो : Freepik
बैंक लापरवाही साबित होने पर क्या होगा?
  • अगर किसी ग्राहक के साथ ऑनलाइन ठगी की घटना होती है और यह जांच में साबित हो जाता है कि ऐसा बैंक की सुरक्षा जांच चूक के कारण हुआ है, तो बैंकों को पीड़ित ग्राहक को उसके नुकसान की पूरी भरपाई करनी होगी।
  • ऐसी स्थिति में बैंक अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकते हैं।

4 of 5
असामान्य ट्रांजैक्शन पर रोक क्यों जरूरी? - फोटो : Adobe Stock
असामान्य ट्रांजैक्शन पर रोक क्यों जरूरी?
  • बैंकों को यह कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे हर ग्राहक के लेनदेन के सामान्य पैटर्न पर कड़ी नजर रखें।
  • अगर किसी खाते से अचानक कोई ऐसा अस्वाभाविक लेन-देन होता है जो ग्राहक के रोजमर्रा के तरीके से बिल्कुल अलग है, तो बैंक को बिना देरी किए उस संदिग्ध लेन-देन को तुरंत और अस्थायी रूप से रोक देना चाहिए ताकि फ्रॉड से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीड़ितों के लिए आगे क्या उम्मीद है? - फोटो : Adobe Stock
पीड़ितों के लिए आगे क्या उम्मीद है?
  • न्यायालय के इस ऐतिहासिक और कड़े रुख से देश की पूरी बैंकिंग प्रणाली और अधिक मजबूत होगी।
  • इसके लागू होने से साइबर अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और डिजिटल धोखाधड़ी के मामलों में आम नागरिकों को बहुत बड़ी कानूनी सुरक्षा और राहत मिलेगी, जिससे वे बिना किसी डर के डिजिटल बैंकिंग का उपयोग कर सकेंगे।
  • ग्राहक इस बात का विशेष ध्यान रखें कि धोखाधड़ी होने में अगर ग्राहक की लापरवाही सामने आती है तो बैंक उसके लिए बिल्कुल जिम्मेदार नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें