फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: क्या आयुष्मान कार्ड बनवाकर आप भी करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? आवेदन से पहले यहां जानें

Wed, 28 May 2025 01:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Kaise Banwaye: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है, क्योंकि जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं वे ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Freepik.com
Ayushman Card Applying Process In Hindi: देश में मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जा रहा है। किसी योजना के जरिए सब्सिडी, तो किसी योजना के जरिए आर्थिक मदद की जा रही है। ऐसी ही कई अन्य योजनाएं भी देश में चल रही हैं।

इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना जिसके जरिए एक बड़ी संख्या में लोगों को लाभ दिया जा रहा है। दरअसल, ये स्वास्थ्य योजना है जिसके अंतर्गत मुफ्त इलाज की सुविधा लोगों को दी जाती है। इसमें आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिनसे कार्डधारक मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं पात्रता सूची के बारे में। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

स्टेप 1
  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना है
  • फिर यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • अधिकारी सबसे पहले आपकी पात्रता चेक करते हैं
  • फिर अगर आप पात्र पाए जाते हैं तो आपसे संबंधित दस्तावेज लेकर उन्हें वेरिफाई किया जाता है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • दस्तावेजों को वेरिफाई करने के बाद अगर सबकुछ सही पाया जाता है तो आपका आवेदन किया जाता है
  • आवेदन करने के कुछ समय बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
  • फिर इस आयुष्मान कार्ड को आप डाउनलोड कर सकते हैं
  • इसके बाद आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे चेक करें आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं:-
  • अगर आपको अपनी पात्रता चेक करनी है तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना है
  • यहां पर आपको 'AM I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपके सामने कुछ कॉलम आएंगे जिनमें आपको अपनी कुछ अहम जानकारियां भरनी हैं
  • फिर आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या लाभ मिलते हैं?
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इसके बाद आपको मुफ्त इलाज का लाभ सरकार की तरफ से दिया जाता है। आयुष्मान कार्डधारक सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। आप ये इलाज योजना में रजिस्टर्ड अस्पतालों में करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें