Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है और श्रद्धालुओं का पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना भी हो चुका है। श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है और लोग भोले शंकर के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
अमरनाथ यात्रा के लिए काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। ऐसे में अगर आप भी इस बार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप अपने साथ क्या सामान ले जाएं और क्या नहीं। चलिए जानते हैं अमरनाथ यात्रा पर साथ में क्या सामान ले जाना चाहिए...