फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा शुरू, यहां जानें अपने साथ श्रद्धालु क्या ले जाएं और क्या नहीं

Fri, 03 Jul 2026 07:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Amarnath Yatra 2026 Travelling Tips: अगर आप भी बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा जा रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको अपने साथ क्या-क्या सामान ले जाना चाहिए जिसके बारे में आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : Amar Ujala AI
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है और श्रद्धालुओं का पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना भी हो चुका है। श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है और लोग भोले शंकर के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

अमरनाथ यात्रा के लिए काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। ऐसे में अगर आप भी इस बार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप अपने साथ क्या सामान ले जाएं और क्या नहीं। चलिए जानते हैं अमरनाथ यात्रा पर साथ में क्या सामान ले जाना चाहिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : AI Generated
अमरनाथ यात्रा पर अपने साथ क्या चीजें ले जानी चाहिए?

नंबर 1
  • गर्म कपड़े साथ ले जाएं
  • छाता रखें
  • बरसाती रख सकते हैं
  • वाटरप्रूफ जूते रख लें
  • मौसम के हिसाब से कपड़े रख लीजिए, जैसे- वहां ठंडा होता है तो गर्म कपड़े रखें
विज्ञापन

3 of 5
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : Freepik.com
नंबर 2
  • यात्रा पर जा रहे हैं, तो अपने साथ वे दवाइयां जरूर रखें जो जरूरी हैं
  • बुखार से लेकर सिरदर्द और उल्टी की दवाइयां जरूर रखें
  • बैंडेज रख सकते हैं और आप चाहें तो एक फर्स्ट एड किट बना लें

4 of 5
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • सनस्क्रीन साथ रख सकते हैं ताकि, यात्रा के दौरान तेज धूप और ठंडी हवाओं से चेहरे को बचाया जा सके
  • धूप का चश्मा ले जा सकते हैं
  • हेड-लैंप या टॉर्च जरूर रखें
  • ट्रेकिंग स्टिक साथ रख सकते हैं
  • वाटरप्रूफ कवर रखें
  • मोबाइल कवर रख लें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
  • यात्रा परमिट साथ रखें
  • वे डॉक्यूमेंट रखें जो लिस्ट में हैं
  • अपनी आईडी, यात्रा से दस्तावेज साथ रखें क्योंकि इनकी जगह-जगह पर चेकिंग होती है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें