Amarnath Yatra Bus And Auto Fare: क्या आप भी इस बार अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? दरअसल, अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो चुका है। ये यात्रा 57 दिन तक चलेगी। इस यात्रा में एक बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे।
कई बार श्रद्धालुओं की शिकायतें होती हैं कि उसे बस-ऑटो आदि का किराया अधिक वसूला जा रहा है। इसलिए परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीनगर से बालटाल, बालटाल से जम्मू, श्रीनगर से पहलगाम, पहलगाम से जम्मू और श्रीनगर से जम्मू जैसे प्रमुख रूटों पर बसों और टैक्सी के किराए को तय कर दिया। चलिए जानते हैं अमरनाथ यात्रा पर बस-टैक्सी, ऑटो आदि का कितना किराया लिया जाएगा...