बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए लोग हर साल जाते हैं, और फिर अगले साल की यात्रा पर जाने के लिए इंतजार करते हैं। लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से पूरे दो साल के बाद अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। इस साल होने वाली यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सीईओ नीतीश्वर कुमार ने कहा था कि, अमरनाथ यात्रा इस साल 30 जून से शुरू होगी, जो 43 दिनों तक चलेगी। वहीं, उन्होंने ये भी बताया कि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू होगी। ऐसे में अगर आप भी अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप इस बार जा सकते हैं। हम आपको इसके लिए आवेदन का तरीका, यात्रा के बारे में जानकारी और अन्य जरूरी बातें बताने जा रहे हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में अमरनाथ यात्रा के बारे में विस्तार से सबकुछ जान सकते हैं...