एयरटेल की गिनती देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनियों में की जाती है। देश में लाखों लोग एयरटेल की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं। एयरटेल समय समय पर अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए और नए यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कई रिचार्ज प्लान्स लॉन्च करता रहता है। इन प्लान्स को ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया जाता है। अगर आप एयरटेल के यूजर हैं और किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जिसमें आपको महीने भर की वैलिडिटी के साथ डाटा और इंटरनेट कॉलिंग का मजा भी मिले तो आज हम आपको एयरटेल के एक खास प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। एयरेटल का यह प्लान देश में काफी लोकप्रिय है।