Running Cooler Without Water Damage: इन दिनों गर्मी को कहर बरस रहा है उससे कोई अछूता नहीं है। ऐसे में बहुत से लोग जलती-चुभती गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल या डर जरूर रहता है कि क्या पानी खत्म होने के बाद या बिना पानी के कूलर चलाने से उसकी मोटर खराब हो सकती है?
सबसे पहले ये समझ लें कि कूलर में दो मोटर होते हैं, पहला जिससे हमें हवा मिलती है और दूसरा जिससे पानी कूलर के दीवारों पर जाता है। कई बार लोग अनजाने में सिर्फ पंखे की हवा खाने के लिए वॉटर पंप बंद करके कूलर चलाते हैं। आइए बहुत ही आसान शब्दों में समझते हैं कि बिना पानी के कूलर चलाने का उसकी मोटर और परफॉर्मेंस पर क्या असर पड़ता है।