आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नए युग की शुरुआत हो चुकी है। जनरेटिव एआई तकनीक आने के बाद दुनियाभर में काफी तेजी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस तकनीक के आने से देश दुनिया में प्रोडक्टिविटी काफी बढ़ी है। कई विशेषज्ञों द्वारा कहा जा रहा है कि जनरेटिव एआई तकनीक आने के बाद ग्लोबल जीडीपी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आज के समय बोलकर इस्तेमाल किए जाने वाले स्मार्ट एआई वॉइस असिस्टेंट टूल्स का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जा रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि बोलकर ऑपरेट किए जाने वाले इन वॉइस असिस्टेंट टूल्स में हिंग्लिश लैंग्वेज का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि हाल ही में अमेजन अपने एआई वॉइस असिस्टेंट टूल एलेक्सा के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि हिंग्लिश के ऑप्शन में पिछले साल ग्राहकों की पसंद करीब 21 प्रतिशत तक बढ़ी है।
विज्ञापन
2 of 5
Artificial Intelligence
- फोटो : Istock
कई यूजर्स इन स्मार्ट वॉइस असिस्टेंट टूल से हिंग्लिश में बात करना काफी पसंद कर रहे हैं। अमेजन ने इस बारे में बताया है कि बातचीत के इस मॉडल को विकसित करने के बाद देश में एलेक्सा काफी लोकप्रिय हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
Artificial Intelligence
- फोटो : Istock
आज के समय गाना सुनने, किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने, क्रिकेट स्कोर जानने, स्मार्ट होम कंट्रोल करने से लेकर विभिन्न कामों के लिए लोग इन स्मार्ट वॉइस असिस्टेंट टूल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।
4 of 5
Artificial Intelligence
- फोटो : Istock
सौरभ शर्मा, जो कि एलेक्सा अमेजन इंडिया के प्रोडक्ट लीड हैं। उन्होंने कहा है कि भारत में लोग जिस तरह अपने परिवार में बातचीत करते हैं। ठीक उसी तरह वे एलेक्सा से भी बात करते हैं।
आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ऐसा पहला देश है, जिसके लिए एलेक्सा में मल्टीलिंगुअल मोड लॉन्च किया गया है। इस मल्टीलिंगुअल मोड के कारण एलेक्सा एक गाने के 50 से ज्यादा बोले गए बजाने के तरीकों को समझ सकती है।