फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI 3D Figurines: हर कोई बना रहा है इस तरह से अपनी 3D फोटो, क्या आपने बनाई? यहां जानें कैसे बनाएं मुफ्त में

Sat, 13 Sep 2025 05:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gemini Nano Banana AI 3D Figurines Kaise Banyein: क्या आपने अपनी नई 3डी फोटो बनाई? क्योंकि आजकल जिसे देखो वो यही बनाने में लगा है। कहा जाए तो इसका ट्रेंड सा चल पड़ा है।
विज्ञापन
1 of 5
Gemini Nano Banana AI 3D Figurines कैसे बनाएं? - फोटो : X/@GeminiApp
Gemini Nano Banana AI 3D Figurines Trend: आज के इस दौर में हम तकनीकी रूप से इतने आगे निकल चुके हैं कि कब एक टैक्नोलॉजी आकर चली जाती है, हमें पता ही नहीं चलता क्योंकि फिर दूसरी कोई ऐसी टैक्नोलॉजी आ जाती है जो पहले वाली से भी कई गुना बेहतर होती है। जैसे, इन दिनों AI काफी ट्रेंड में है। अगर ये कहा जाए कि लोग गूगल से अधिक अब एआई से चीजें पूछ रहे हैं, तो शायद इसमें कोई दो राय न हो?

AI के आने के बाद से ही कई तरह के ट्रेंड भी चल पड़े हैं। जैसे, अभी पिछले दिनों Ghibli फोटो का एक ट्रेंड सा चल पडा था और लगभग हर कोई अपनी फोटो को Ghibli स्टाइल में बना रहा था। सबसे बड़ी बात कि इसे बनाने के कोई कोई सॉफ्टवेयर, प्रीमियम लेने या कोई मेहनत करने की जरूरत नहीं है। इसी क्रम में अब इन दिनों एक 3D फोटो भी ट्रेंड कर रही है जिसे भी लोग बना रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ये 3डी फोटो क्या है और आप इसे कैसे मुफ्त में बना सकते हैं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Gemini Nano Banana AI 3D Figurines कैसे बनाएं? - फोटो : X/@GeminiApp
क्या है ये 3D फोटो?
  • दरअसल, Ghibli के बाद सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड चल पड़ा है जिसमें लोग अपनी फोटो को यूनिक 3D स्टाइल में बना रहे हैं। ये सब हो रहा है Gemini Nano Banana AI 3D Figurines की मदद से। Google Gemini ने इस बारे में विस्तार से बताया है कि आप अपनी ऐसी फोटो कैसे बना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Gemini Nano Banana AI 3D Figurines कैसे बनाएं? - फोटो : X/@GeminiApp
  • गूगल के Gemini 2.5 Flash Image Tool की मदद से आप रियलिस्टिक और पॉलिश्ड 3D डिजिटल फिगरिन बना सकते हैं। देखने में ये काफी सुंदर लग रही है और लोगों को ये ट्रेंड काफी पसंद भी आ रहा है। आपने अगर अपनी ऐसी फोटो नहीं बनवाई है, तो आप इसे बनवा सकते हैं।

4 of 5
Gemini Nano Banana AI 3D Figurines कैसे बनाएं? - फोटो : Adobe Stock
मुफ्त में ऐसे बना सकते हैं 3D फिगरिन:-

पहला स्टेप
  • आपको भी अगर ये 3D फिगरिन बनानी है तो आप इसे आसानी से बना सकते है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले Gemini एप पर जाना है
  • आप चाहें तो Gemini की वेबसाइट या गूगल Ai स्टूडियो पर भी जा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gemini Nano Banana AI 3D Figurines कैसे बनाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको यहां पर अपनी फोटो अपलोड करनी है और उसके नीचे ये प्रॉम्प्ट देना है "Create a 1/7 scale commercialized figurine of the characters in the picture, in a realistic style, in a real environment. The figurine is placed on a computer desk. The figurine has a round transparent acrylic base, with no text on the base. The content on the computer screen is a 3D modeling process of this figurine. Next to the computer screen is a toy packaging box, designed in a style reminiscent of high-quality collectible figures, printed with original artwork. The packaging features two-dimensional flat illustrations"
  • इसके बाद आपकी फोटो तैयार हो जाती है जिसे आप चाहें तो एडिट भी कर सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें