फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Advantage Of Induction: LPG संकट में इंडक्शन स्टोव क्यों बन रहा लोगों की पहली पसंद? जानें इसके फायदे और खर्च

Thu, 12 Mar 2026 11:33 AM IST
Shruti Gaur यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Advantage Of Induction Stove: अगर गैस की किल्लत के बीच आप इंडक्शन स्टोव खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं इसके फायदे और इसके इस्तेमाल से कितनी बिजली खर्च होती है।
विज्ञापन
1 of 5
क्या इंडक्शन के इस्तेमाल में ज्यादा बिजली खर्च होती है? - फोटो : अमर उजाला
Induction Use Karne Me Kitna Bill aata Hai : ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा संकट ने दुनियाभर में गैस की उपलब्धता को प्रभावित किया है। भारत में भी एलपीजी सिलिंडर की कमी महसूस की जा रही है, खासकर बड़े शहरों में, जहां गैस की डिमांड हमेशा अधिक रहती है। इस स्थिति में लोग अपने किचन में एक वैकल्पिक विकल्प की तलाश में हैं। 

ऐसे समय में इंडक्शन स्टोव ने इसी कमी को अवसर में बदल दिया है और इसकी बिक्री में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। इंडक्शन स्टोव न केवल तेजी से खाना पकाने में मदद करता है, बल्कि यह गैस की खपत को पूरी तरह से खत्म कर देता है। 

अगर आप गैस की बढ़ती कीमतों और कमी के बीच इंडक्शन स्टोव खरीदने का सोच रहे हैं, तो जानना जरूरी है कि इसके फायदे क्या हैं, इसका इस्तेमाल कैसे करें और ये कितनी बिजली खर्च करता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
क्या इंडक्शन के इस्तेमाल में ज्यादा बिजली खर्च होती है? - फोटो : Adobe stock
सबसे पहले जान लें कि इंडक्शन स्टोव क्या है?

इंडक्शन स्टोव एक इलेक्ट्रिक कुकटॉप है जो चुंबकीय क्षेत्र के माध्यम से सीधे बर्तन को गर्म करता है। ये आपको ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक काफी आसानी से मिल जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
क्या इंडक्शन के इस्तेमाल में ज्यादा बिजली खर्च होती है? - फोटो : Adobe stock
क्या हैं इसके फायदे?
  • इंडक्शन स्टोव पर खाना सामान्य गैस स्टोव की तुलना में लगभग 20-30% तेजी से पकता है। 
  • फ्लेम न होने की वजह से यह आग लगने या हाथ जलने के जोखिम को काफी कम कर देता है।
  • इंडक्शन स्टोव की सतह फ्लैट और स्मूद होती है, इसलिए खाना जमता नहीं है और सफाई आसान है। 
  • ये गैस स्टोव की तुलना में लंबे समय तक चलता है और मेंटेनेंस भी कम है।

 

4 of 5
क्या इंडक्शन के इस्तेमाल में ज्यादा बिजली खर्च होती है? - फोटो : Adobe stock
इंडक्शन स्टोव से बिजली की खपत कितनी होती है?

आपको बता दें कि अधिकतर इंडक्शन स्टोव 1500 से 2000 वॉट (1.5–2 किलोवाट) की पावर पर काम करते हैं। इसका मतलब है कि स्टोव एक घंटे लगातार इस्तेमाल करने पर भी काफी कम बिजली की खपत करेगा। अगर आप खाना जल्दी पका रहे हैं, जैसे 10–15 मिनट में दाल या सब्ज़ी, तो खपत कम होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या इंडक्शन के इस्तेमाल में ज्यादा बिजली खर्च होती है? - फोटो : Adobe stock
उदाहरण के लिए:
 
  • 1500 W का इंडक्शन स्टोव 15 मिनट चलाते हैं तो 0.375 यूनिट खर्च होती है।
  • 2000 W का इंडक्शन स्टोव 15 मिनट चलाने पर 0.5 यूनिट खर्च होती है।

यानी एक सामान्य खाना पकाने में लगभग 0.4–0.5 यूनिट बिजली खर्च होती है। अगर इसे गैस सिलेंडर की तुलना में देखें, तो खाना जल्दी पकता है और फ्लेम नहीं होने के कारण ऊर्जा की बचत होती है। लंबे समय में बिजली की लागत गैस की बढ़ती कीमतों की तुलना में अक्सर कम पड़ती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें