फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 Rupees Note Exchange: क्या आपके पास अभी भी है 2000 रुपये का नोट? खुद RBI ने बताया क्या करें इसका

Thu, 09 Jul 2026 01:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2000 Rupees Ka Note Kaha Exchange Kare: क्या आप जानते हैं कि अगर आपके पास या आपके किसी जानने वाले के पास अभी भी 2000 रुपये का नोट है, तो आप इसे बदलवा सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
2000 रुपये के नोट को कहां और कैसे बदलवाएं? - फोटो : Amar Ujala AI
RBI 2000 Note Exchange Process: पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद सरकार नए 500 रुपये के नोट और 2000 रुपये का गुलाबी नोट मार्केट में लेकर आई, लेकिन फिर इस 2000 रुपये के नोट को बंद कर दिया गया।  

लोगों से 2000 रुपये के नोट बैंकों में जमा करवाने को कह गया, लेकिन क्या आपके पास अभी भी 2000 रुपये का नोट है? अगर हां, तो आप इसे अभी भी वापस कर सकते हैं। क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने ऐसा खुद कहा है। चलिए जानते हैं आप 2000 रुपये का नोट कहां और कैसे वापस कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)
2000 रुपये के नोट को लेकर क्या कहा आरबीआई ने?

आरबीआई ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया
इस पोस्ट में लिखा है कि '₹2000 के ज्यादातर नोट वापस आ चुके हैं, लेकिन अगर आपके पास अभी भी कोई नोट है, तो ये बातें जानना जरूरी है:

- ₹2000 के नोट अभी भी वैध मुद्रा (लीगल टेंडर) बने हुए हैं
- आप इन्हें RBI के 19 इश्यू ऑफिस में बदल सकते हैं
- आप इन्हें भारतीय डाक के जरिए RBI के किसी भी इश्यू ऑफिस में भेजकर अपने अकाउंट में क्रेडिट भी करवा सकते हैं'


विज्ञापन

3 of 5
2000 रुपये के नोट को कहां और कैसे बदलवाएं? - फोटो : Adobe Stock
कहां से और कैसे बदलवाएं 2000 रुपये के नोट?

पहला तरीका
  • क्या आपके पास अभी भी 2000 रुपये के नोट हैं?
  • अगर हां, तो आप इसे बदलवा सकते हैं
  • ध्यान रहे आपको इसके लिए अपने बैंक नहीं जाना है

4 of 5
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : PTI
  • आपको इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक के रीजनल ऑफिस में जाना है
  • जहां से आप 2000 रुपये के नोट को बदल सकते हैं या इस पैसे को अपने बैंक खाते में ले सकते हैं
  • जान लें भारतीय रिजर्व बैंक के देश भर में 19 रीजनल ऑफिस मौजूद हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2000 रुपये के नोट को कहां और कैसे बदलवाएं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
  • हो सकता है कि आपके शहर में आरबीआई का रीजनल ऑफिस न हो
  • ऐसे में आपको परेशान नहीं होना है बल्कि, आप 2000 रुपये के नोट को भारतीय डाक द्वारा आरबीआई के इश्यू ऑफिस भेज सकते हैं
  • इसके बाद इस पैसे को आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें