AC Water Use: गर्मी का मौसम आते ही बहुत से लोग एसी का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। आपने ध्यान दिया होगा कि जब एसी चलता है तो उसमें से पानी निकलता है, जिसको आमतौर पर लोग इसे बेकार पानी समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एसी से निकलने वाले पानी को आप कई कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं? लेकिन आइए पहले जानते हैं कि ये पानी निकलता कैसे हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि इस पानी का उपयोग कैसे किया जा सकता है?
एसी से पानी कैसे निकलता है?
जब एसी हवा को ठंडा करता है, तो गर्म हवा में मौजूद नमी ठंडी कॉइल्स पर जाकर पानी की बूंदों में बदल जाती है। यह प्रक्रिया कंडेंसशन कहलाती है। यह पानी एसी की ड्रेन पाइप के जरिए बाहर निकलता है। यह पानी शुद्ध होता है, क्योंकि इसमें न तो क्लोरीन होता है और न ही अन्य हानिकारक रसायन, जो आमतौर पर नल के पानी में पाए जाते हैं। ऐसे में इस पानी को कई तरह से उपयोग कर सकते हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।