Fix AC Indoor Unit Leaking: भीषण गर्मियों के मौसम में एयर कंडीशनर बहुत से लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन जाता है। कई बार चलते-चलते अचानक एसी की इनडोर यूनिट से कमरे के अंदर पानी टपकने लगता है। दीवार पर बहता पानी न सिर्फ घर को गंदा करता है बल्कि इससे घर में शॉर्ट सर्किट का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है।
ऐसी स्थिति में बहुत से लोग अक्सर घबरा जाते हैं और तुरंत मैकेनिक को बुला लेते हैं, जो छोटी सी समस्या के लिए भी काफी पैसा वसूल लेता है। अच्छी बात यह है कि इस लीकेज के पीछे कुछ बेहद आम वजहें होती हैं, जिन्हें आप खुद घर पर आसानी से ठीक कर सकते हैं।