फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips: एक घर में 2 एसी हैं, तो कितने किलोवाट का बिजली का मीटर होना चाहिए? यहां जानें जरूरी बात

Wed, 24 Jun 2026 12:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AC Wale Ghar Mein Kitne Kilowatt Ka Electricity Meter Hona Chahaiye: क्या आपके घर में भी 2 एसी चलते हैं? अगर हां, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपके घर में कितने किलोवाट का बिजली का मीटर होना चाहिए?
विज्ञापन
1 of 5
घर में 2 एसी होने पर बिजली का मीटर कितने वाट का होना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI
Electricity Meter Kilowatt: लखनऊ में आग कैसे लगी इसको लेकर जांच अभी भी जारी है, लेकिन शुरुआत चीजों में सामने आग लगने की वजह बिजली के मीटर की ओवरलोडिंग का होना आया है। दरअसल, कई लोग हैं जिन्हें पता ही नहीं है कि घर में या दुकानों में कितने किलोवाट का बिजली का मीटर लगता है?

वहीं, जिन लोगों के वहां जितने वाट के पहले से बिजली के मीटर लगे हैं, लोग उन्हीं पर एसी, पंखा, कूलर, फ्रिज टीवी और घर की सभी चीजों को चलाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि अगर किसी घर में 2 एसी हैं तो उस घर में कितने किलोवाट का बिजली का मीटर होना चाहिए? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
घर में 2 एसी होने पर बिजली का मीटर कितने वाट का होना चाहिए? - फोटो : AI Generated
क्या होता है बिजली के मीटर का किलोवाट?
  • आपने सुना होगा कि कोई बिजली का मीटर 1 किलोवाट का है तो कोई 2 किलोवाट का
  • दरअसल, बिजली के मीटर का किलोवाट यानी kW मीटर की क्षमता या आपके घर में एक साथ इस्तेमाल होने वाले अधिकतम लोड यानी भार को दर्शाता है
  • ये भी जान लें कि 1 किलोवाट का मतलब 1000 वॉट जबकि, 2 किलोवाट का मतलब 2000 वॉट होता है
विज्ञापन

3 of 5
घर में 2 एसी होने पर बिजली का मीटर कितने वाट का होना चाहिए? - फोटो : AI Generated
घर में 2 एसी होने पर कितने किलोवाट का बिजली का मीटर होना चाहिए?
  • लोग घरों में एसी लगाने के बाद भी मीटर का लोड चेक नहीं करवाते
  • जबकि, अगर किसी घर में 2 एसी चलते हैं, तो उस घर में कम से कम 5 किलोवाट का बिजली का मीटर लगवाना चाहिए

4 of 5
घर में 2 एसी होने पर बिजली का मीटर कितने वाट का होना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
किस चीज के लिए कितने किलोवाट?
  • अगर आपके घर में एक एसी 1.5 टन का है
  • ऐसे में इसका लोड अधिक होता है
  • ये एसी चालू होने के समय लगभग 1.5 किलोवाट से 2 किलोवाट तक बिजली खींचता है
  • जबकि, अगर घर में दो एसी हैं, तो ये साथ में चलने पर 3.5 से 4 किलोवाट तक का लोड बनाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर में 2 एसी होने पर बिजली का मीटर कितने वाट का होना चाहिए? - फोटो : AI Generated
  • एसी के अलावा भी घर में कई बिजली के उपकरण चलते हैं
  • इसमें फ्रिज, पंखे, टीवी, और लाइट आदि हैं 
  • ये सभी मिलाकर लगभग 1 किलोवाट लोड और बढ़ा देते हैं
  • इस तरह से दो एसी और बाकी चीजें चलने पर एक घर का कुल अनुमानित लोड लगभग 4.5 से 5 किलोवाट होता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें