फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips: भीषण गर्मी में कहीं खराब न हो जाए आपका एसी, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Mon, 27 Apr 2026 01:54 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी और हीटवेव के बढ़ते खतरे के बीच एयर कंडीशनर का सही उपयोग और रखरखाव बेहद जरूरी हो गया है। छोटी-छोटी लापरवाहियां एसी को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Summer AC Safety Tips - फोटो : AI Generated
अप्रैल का महीना शुरू होते ही देश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। वहीं आने वाले दिनों में हीटवेव का खतरा और गंभीर हो सकता है। ऐसे में इस भीषण गर्मी में घरों और ऑफिसों में एयर कंडीशनर का उपयोग काफी बढ़ जाता है। हालांकि, लगातार और गलत ढंग से एसी का उपयोग करने पर उसके खराब होने का जोखिम भी काफी ज्यादा होता है। विशेषज्ञों की मानें तो हीटवेव के दौरान एसी पर अधिक दबाव पड़ता है। इससे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा बिजली की खपत भी बढ़ सकती है। इस कारण जरूरी है कि समय रहते कुछ सावधानियां बरती जाएं ताकि एसी को सुरक्षित और प्रभावी ढंग से इस्तेमाल में लाया जा सके। 
विज्ञापन

2 of 5
Summer AC Safety Tips - फोटो : Freepik
आपको एसी के एयर फिल्टर की नियमित सफाई करते रहनी चाहिए। एसी के फिल्टर में धूल और गंदगी जमा हो जाने से हवा के प्रवाह में दिक्कतें आ सकती हैं। इससे कूलिंग कम हो जाती है और मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। आपको हर 15 से 20 दिनों में फिल्टर की सफाई करानी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Summer AC Safety Tips - फोटो : Freepik
आपको एसी की आउटडोर यूनिट की सफाई भी करनी जरूरी है। आउटडोर यूनिट में धूल, पत्तियां या अन्य कचरा जमा हो सकता है। खासकर प्रदूषण वाले इलाके में इसमें ज्यादा गंदगी जमा हो सकती है। इस बाद का ध्यान रखें कि एसी के आउटडोर यूनिट के पास पर्याप्त खाली जगह हों, जिससे हवा का सही प्रवाह हो। 

4 of 5
Summer AC Safety Tips - फोटो : Freepik
एसी की नियमित सर्विसिंग भी करानी चाहिए। नियमित सर्विसिंग इसकी लंबी उम्र और बेहतर प्रदर्शन के लिए जरूरी है। एसी की निश्चित समय अंतराल पर सर्विसिंग कराने से कई संभावित समस्याओं को समय रहते ठीक किया जा सकता है। साथ ही एसी का तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच सेट करना सबसे बेहतर माना जाता है। इस टेंपरेचर पर एसी चलानेसे बिजली की बचत भी होती है और मशीन पर दबाव भी कम पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Summer AC Safety Tips - फोटो : Freepik
अगर आपके एसी से किसी प्रकार की असामान्य आवाज आ रही हो, तो उसे नजरअंदाज न करें। यह एसी में किसी तकनीकी खराबी का संकेत हो सकता है। इसे समय रहते ठीक कराना जरूरी है। हीटवेव के दौरान एसी का सही रखरखाव न केवल आपकी सुविधा सुनिश्चित करता है, बल्कि किसी बड़े नुकसान से भी बचाने का काम करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें