देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। आने वाले महिनों में भी गर्मी का प्रभाव रहेगा। गर्मी के मौसम में तापमान जब काफी ज्यादा बढ़ने लगता है, तो एसी की उपयोगिता काफी बढ़ जाती है। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए एसी काफी कारगर उपाय है। एसी घरों, दफ्तरों, शॉपिंग मॉल या अस्पतालों में एक आरामदायक माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। घरों या दफ्तरों में एसी का इस्तेमाल करने से व्यक्ति की उत्पादक क्षमता में भी वृद्धि देखने को मिलती है।
आज के समय ग्लोबल वार्मिंग की वजह से गर्मी का प्रभाव काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस कारण एसी की मांग में भी लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि एसी आधुनिक जीवनशैली का एक अहम हिस्सा बन चुका है।