फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC से जुड़ी काम की बात: क्या Inverter एसी इन्वर्टर से चल सकता है? यहां जानें

Tue, 07 Jul 2026 03:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Inverter AC Kya Battery Inverter Par Chal Sakta Hai: क्या आप भी ऐसा सोचते हैं कि इन्वर्टर एसी इन्वर्टर पर चल सकता है? तो चलिए जानते हैं आखिर इसके पीछे का सच क्या है।
विज्ञापन
1 of 5
इन्वर्टर एसी क्या इन्वर्टर पर चल सकता है? - फोटो : Amar Ujala AI
Inverter AC Tips In Hindi: भले ही मुंबई से लेकर उत्तराखंड और जम्मू तक बारिश हो रही है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्से ऐसे भी हैं जहां अब तक पर्याप्त बारिश नहीं हुई है।

ऐसे में लोग गर्मी से बचने के लिए एसी चलाने पर मजबूर हैं। कई लोगों ने तो इन्वर्टर एसी लगा रखे हैं, लेकिन क्या ये इन्वर्टर एसी इन्वर्टर पर भी चल जाते हैं? कभी न कभी तो आपके मन में भी ये आया ही होगा कि क्या इन्वर्टर एसी को लाइट जाने पर इन्वर्टर पर चला सकते हैं? तो चलिए जानते हैं आखिर सच क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
इन्वर्टर एसी क्या इन्वर्टर पर चल सकता है? - फोटो : AI Generated
AC में इन्वर्टर का मतलब क्या होता है?
  • दरअसल, कई लोगों को लगता है कि एसी इन्वर्टर एसी है, तो ये इन्वर्टर से भी चल जाएगा
  • जबकि, ऐसा नहीं होता है, क्योंकि इन्वर्टर एसी में अलग से कोई पावर बैकअप नहीं होता है
  • इसे इन्वर्टर एसी इसलिए कहते हैं क्योंकि इसमें एक खास तकनीक का इस्तेमाल होता है जिससे बिजली की बचत होती है
विज्ञापन

3 of 5
इन्वर्टर एसी क्या इन्वर्टर पर चल सकता है? - फोटो : Adobe Stock
इन्वर्टर एसी और नॉन इन्वर्टर में क्या फर्क होता है?
  • नॉन इन्वर्टर एसी को चालू करने के कुछ समय बाद इसका कंप्रेसर काम शुरू होता है और फिर कमरा तय तापमान तक ठंडा होने पर कंप्रेसर बंद हो जाता है
  • जबकि, इन्वर्टर एसी का कंप्रेसर बार-बार बंद नहीं होता बल्कि, जरूरत के हिसाब से इन्वर्टर एसी के कंप्रेसर की स्पीड कम या अधिक होती रहती है

4 of 5
इन्वर्टर एसी क्या इन्वर्टर पर चल सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, नॉन इन्वर्टर एसी में तापमान बढ़ने पर कंप्रेसर फिर से चालू हो जाता है जिससे ये एसी बिजली की खपत अधिक करते हैं
  • जबकि, इन्वर्टर एसी में कंप्रेसर धीरे रहता है जिससे कमरे का तापमान ज्यादा स्थिर रहता है और ये एसी नॉन इन्वर्टर एसी के मुकाबले बिजली की खपत कम करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन्वर्टर एसी क्या इन्वर्टर पर चल सकता है? - फोटो : AI Generated
लाइट चली जाए तो क्या इन्वर्टर पर चल सकता है इन्वर्टर एसी?
  • इसका जवाब है नहीं, लाइट जाने पर इन्वर्टर एसी घरों में लगे बैटरी इन्वर्टर से नहीं चल सकता
  • एसी काफी लोड लेता है जिसकी वजह से ये इन्वर्टर पर नहीं चल सकता
  • 1 टन का इन्वर्टर एसी लगभग 800 से 1200 वॉट और 1.5 टन का इन्वर्टर एसी लगभग 1200 से 1800 वॉट तक बिजली की खपत कर सकता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें