गर्मी का सीजन चल रहा है। इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग अपने घरों में एसी का उपयोग करते हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए एसी काफी कारगर उपाय है। एसी कम समय में घर को काफी जल्दी ठंडा कर देता है। हालांकि, अगर एसी ठीक ढंग से काम नहीं करता है तो लोगों को कई तरह की परेशानी हो सकती है। कई बार जब घर में एसी खराब हो जाता है तो लोगों को नींद तक नहीं आती है, उन्हें बेचैनी होने लगती है।
अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनका एसी ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है उसमें से कूलिंग अच्छी नहीं आ रही है। ऐसी स्थिति में कई लोग एसी को रिपेयर कराने के लिए मैकेनिक को बुलाते हैं, जिसमें उनका काफी खर्चा होता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको एसी से जुड़ी कुछ ऐसी समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप खुद से पता कर सकते हैं।