फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips And Tricks: आपका एसी नहीं दे रहा अच्छी कूलिंग, तो करें ये काम समस्या हो सकती है दूर

Sun, 13 Apr 2025 06:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको एसी से जुड़ी कुछ ऐसी समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप खुद से पता कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
गर्मी का सीजन चल रहा है। इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग अपने घरों में एसी का उपयोग करते हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए एसी काफी कारगर उपाय है। एसी कम समय में घर को काफी जल्दी ठंडा कर देता है। हालांकि, अगर एसी ठीक ढंग से काम नहीं करता है तो लोगों को कई तरह की परेशानी हो सकती है। कई बार जब घर में एसी खराब हो जाता है तो लोगों को नींद तक नहीं आती है, उन्हें बेचैनी होने लगती है।

अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनका एसी ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है उसमें से कूलिंग अच्छी नहीं आ रही है। ऐसी स्थिति में कई लोग एसी को रिपेयर कराने के लिए मैकेनिक को बुलाते हैं, जिसमें उनका काफी खर्चा होता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको एसी से जुड़ी कुछ ऐसी समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप खुद से पता कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik

एसी का फिल्टर 

कई बार जब एसी का फिल्टर गंदा हो जाता है तो ऐसी ठीक ढंग से कूलिंग नहीं देता है। लंबे समय तक एसी के फिल्टर को ठीक ढंग से साफ न करने की वजह से उसकी कूलिंग कम हो जाती है। लगातार गंदगी जमा होने की वजह से उसके भीतर ठीक ढंग से एयरफ्लो नहीं हो पाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
अगर आपके एसी का फिल्टर भी काफी गंदा हो चुका है तो उसकी तुरंत सफाई करनी चाहिए। सफाई करने के बाद आपके एसी की कूलिंग ठीक हो सकती है। 

IRCTC Tour Package: गर्मी में घूम आइए थाईलैंड, सिर्फ इतने रुपये में आईआरसीटीसी करा रहा यात्रा

4 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik

एसी का मोटर 

कई बार देखने को मिलता है कि एसी के मोटर में होने वाली कुछ दिक्कतों से भी कमरा जल्दी ठंडा नहीं होता है। अगर एसी का फिल्टर और बाकी चीजें ठीक हैं, तो आपको एक बार एसी के मोटर को किसी मैकेनिक से जरूर चेक करा लेना चाहिए। इस दौरान आपको एसी के थर्मोस्टेट और कंप्रेसर की जांच भी करानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik

कंडेनसर कॉइल

स्प्लिट एसी का कंडेनसर कॉइल वाला हिस्सा घर के बाहर लगा होता है। इसी के माध्यम से कमरे की गर्म हवा बाहर निकलती है। कई बार देखने को मिलता है कि इसमें धूल मिट्टी आ जाती है या पक्षी अपना घोसला बना लेते हैं। इससे कंडेनसर कॉइल गर्म हवा ठीक ढंग से बाहर नहीं निकाल पाता है। इस कारण आपको एक निश्चित समय अंतराल पर ब्रश या वॉटर स्प्रे से इसकी सावधानीपूर्वक सफाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें