AC Tips And Tricks: गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। उत्तरी भारत के कई क्षेत्रों में बारिश होने के कारण मौसम थोड़ा ठंडा जरूर हुआ है। हालांकि, बारिश रुकने के बाद धीरे धीरे मौसम दोबारा गर्म होने लगा है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस साल हीट वेव आने से गर्मी का प्रभाव काफी ज्यादा रहेगा। चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए कई घरों में एसी का उपयोग काफी बढ़ जाता है।
इस दौरान एयर कंडीशनर की डिमांड भी काफी बढ़ जाती है, जिसके चलते उनकी कीमतों में भी एक बड़ा इजाफा देखने को मिलता है। हालांकि, घरों में एयर कंडीशनर का उपयोग करने से पहले आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। अगर आप इन बातों के बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में आपके एसी में आगे चलकर तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। यहां तक कि आपके एसी की गैस लीक भी हो सकती है। आइए जानते हैं -