फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Service: क्या एसी की सर्विस मेकैनिक से ही करवाना जरूरी है या खुद भी कर सकते हैं आप? यहां जानें

Tue, 28 Apr 2026 07:44 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AC Service Khud Kaise Karein: अगर आप एसी की सर्विस खुद करना चाहें तो कर सकते हैं, क्योंकि इसमें आपको सिर्फ एसी के फिल्टर साफ करने होते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एसी की सर्विस खुद कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala AI
AC Servicing Tips In Hindi: जिस कदर गर्मी पड़ने लगी है, ऐसे में बिना एसी तो काम चल ही नहीं रहा। अप्रैल में ही गर्मी इतनी तेज पड़ रही है कि घर से बाहर निकलना तो बेहद मुश्किल है। पारा 40 के पार जाने लगा है जिसके कारण लोग गर्मी से बचने के लिए एसी चला रहे हैं।

ऐसे में लोग गर्मी में एसी चलाने से पहले सर्विस करवाते हैं जिसके लिए उन्हें सर्विस करने वाले मेकैनिक को बुलाना पड़ता है। हालांकि, कई लोगों के मन में ये भी आता है कि क्या हम एसी की सर्विस नहीं कर सकते? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
एसी की सर्विस खुद कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
गर्मियों में एसी चलाने से पहले क्या सर्विस करवाना जरूरी है?
  • हां, गर्मियों में एसी चलाने से पहले यानी सीजन की शुरुआत में आपको सर्विस करवाना जरूरी है
  • ऐसा करने से एसी और इसके फिल्टर की गंदगी साफ हो जाती है
  • एसी के कॉइल की भी सफाई हो जाती है
  • इससे कूलिंग बेहतर होती है और एसी की लाइफ बढ़ने में भी मदद मिलती है
विज्ञापन

3 of 5
एसी की सर्विस खुद कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
क्या होता है एसी की सर्विस में?
  • एसी की सर्विस में सबसे पहले तो फिल्टर साफ किए जाते हैं
  • जरूरत पड़ने पर एसी की कॉइल को भी साफ किया जा सकता है
  • स्पिल्ट एसी के आउटडोर को पानी के स्प्रे वाले पाइप से साफ किया जाता है

4 of 5
एसी की सर्विस खुद कैसे करें? - फोटो : AdobeStock
क्या आप खुद कर सकते हैं एसी की सर्विस?

विंडो एसी
  • हां, आप चाहें तो खुद भी एसी की सर्विस कर सकते हैं
  • इसमें आपके पास अगर विंडो एसी है तो आपको पहले एसी के आगे का कवर हटाना होता है
  • फिर इसके अंदर लगे फिल्टर को पानी से साफ करना होता है
  • फिल्टर को सूखाने के बाद इन्हें लगा दें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसी की सर्विस खुद कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
स्पिल्ट एसी
  • स्पिल्ट एसी में आपको पहले इनडोर के कवर को हटाना होता है
  • फिर इसके अंदर लगे फिल्टर को आराम से निकालकर इन्हें धो लें
  • सूखने के बाद इन फिल्टर को लगा दें
  • साथ ही आउटडोर को आप स्प्रे वाले पाइप से पानी द्वारा साफ कर सकते हैं

नोट:- अगर आपको ये जानकारी नहीं है कि एसी के फिल्टर कैसे निकलते हैं या लगते हैं आदि, तो मेकैनिक को बुलाकर सर्विस करवाना सही तरीका हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें