AC Sleep Mode Function: गर्मियों की रातों में एसी चलाकर सोना सुकून तो देता है, लेकिन सुबह उठते ही लगने वाली ठंड और भारी-भरकम बिजली बिल टेंशन बढ़ा देते हैं। अक्सर लोग रातभर एक ही तापमान पर एसी चलाते हैं, जिससे आधी रात के बाद कमरा जरूरत से ज्यादा ठंडा हो जाता है और बिजली की खपत बढ़ जाती है।
एसी रिमोट में एक खास 'स्लीप बटन' होता है, जो इन दोनों समस्याओं का समाधान के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बटन न सिर्फ आपके शरीर के तापमान के अनुसार कमरे की कूलिंग को ऑटो-एडजस्ट करता है, बल्कि आपके बिजली बिल में भी 20 से 30 प्रतिशत तक की कटौती कर सकता है। आइए इसी के बारे में समझते हैं।