AC Power Saving Tips: गर्मियों का सीजन आते ही देशभर में एयर कंडीशनर (एसी) का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। इस कारण बिजली बिल में भी भारी इजाफा देखने को मिलता है। कई घरों में एसी लगातार चलता है, जिसकी वजह से हर महीने ज्यादा बिजली बिल आता है। हालांकि, आप कुछ आसान तरीकों को अपनाकर एसी का उपयोग करते हुए भी बिजली की खपत को कम कर सकते हैं। सही तापमान, समय पर सर्विसिंग और उपयोग की आदतों में अगर बदलाव किया जाए, तो इससे एसी का उपयोग करते हुए भी पैसों की बचत की जा सकती है। इसके अलावा एसी की लाइफ भी बढ़ेगी।