फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Installation Tips: छत, दीवार या जमीन जानिए किस जगह पर लगाना चाहिए एसी का आउटडोर यूनिट

Thu, 28 May 2026 04:30 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AC Outdoor Unit Installation Tips: AC का आउटडोर यूनिट सही जगह लगाना उतना ही जरूरी है जितना एसी खरीदना। गलत जगह लगाने से बिजली बिल बढ़ता है, कूलिंग कम होती है और मशीन जल्दी खराब हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
AC Outdoor Unit Installation Tips - फोटो : AI Generated

AC Ka Outdoor Unit Kaha Lagana Chahaiye: गर्मियों में एयर कंडीशनर की मांग काफी बढ़ जाती है। भीषण गर्मी से निजात पाने में एसी काफी कारगर होता है। हालांकि, एसी इंस्टॉल कराते समय कई लोग केवल इनडोर यूनिट पर ध्यान देते हैं और आउटडोर यूनिट की सही जगह चुनने में गलती कर देते हैं। एसी का आउटडोर यूनिट अगर गलत जगह पर लगाया जाए तो बिजली की खपत काफी बढ़ सकती है। इससे कूलिंग भी कम हो सकती है और मशीन के जल्दी खराब होने की संभावना भी बढ़ जाती है। आपको आउटडोर यूनिट को किसी ऐसी जगह लगाना चाहिए, जहां हवा का सही प्रवाह बना रहता हो और धूप, धूल व पानी का असर कम हो।

विज्ञापन

2 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik

छत पर AC आउटडोर यूनिट लगाने के क्या फायदे और सावधानियां हैं?

  • अगर आपके घर की छत खुली और हवादार है, तो यहां पर आप आउटडोर यूनिट को लगा सकते हैं।
  • छत पर यूनिट लगाने से गर्म हवा आसानी से बाहर निकल जाती है और मशीन ओवरहीट भी नहीं होती है।
  • हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि सीधे तेज धूप पड़ने से यूनिट के ऊपर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।
  • इस कारण शेड लगाना फायदेमंद रहता है।
  • यह भी ध्यान दें कि इंस्टॉलेशन मजबूत स्टैंड पर होना चाहिए ताकि कंपन और आवाज कम हो।
विज्ञापन

3 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik

दीवार पर AC आउटडोर यूनिट लगाना कब सही रहता है?

  • दीवार पर आउटडोर यूनिट लगाना छोटे घरों और फ्लैट्स में आम है।
  • यहां लगाने से जगह की बचत होती है और पाइपिंग भी कई बार कम लगती है।
  • इससे इंस्टॉलेशन खर्च कम हो सकता है।
  • हालांकि, यूनिट को ऐसी दीवार पर लगाना चाहिए जहां पर्याप्त वेंटिलेशन मिलता रहे।
  • बहुत बंद जगह या संकरी गैलरी में अगर आप आउटडोर एसी के यूनिट को लगाते हैं, तो कूलिंग प्रभावित हो सकती है।

4 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik

AC आउटडोर यूनिट जमीन पर लगाने से क्या नुकसान हो सकता है?

  • कुछ लोग आउटडोर यूनिट को जमीन पर भी लगाते हैं।
  • हालांकि, ध्यान देने वाली बात है कि यहां धूल, बारिश और पानी का खतरा ज्यादा रहता है।
  • एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि यूनिट को सीधे जमीन पर रखने के बजाय ऊंचे प्लेटफॉर्म पर लगाना सही रहता है।
  • इससे पानी भरने और जंग लगने जैसी समस्याओं से बचाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik

AC खरीदते और लगवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

  • एसी खरीदते समय भरोसेमंद ब्रांड और टन क्षमता पर ध्यान जरूर दें।
  • सही जगह पर लगाया गया आउटडोर यूनिट एसी की कूलिंग को बेहतर करने का काम करता है।
  • इससे मशीन की लाइफस्पैन में भी वृद्धि होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें