फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC-Fan Tips: क्या एसी के साथ चलाना चाहिए पंखा या नहीं? यहां जानें फायदे और नुकसान

Tue, 26 May 2026 04:09 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AC Ke Sath Fan Kya Nahi Chalana Chahiye: अगर आप भी एसी चलाने के साथ ही फैन भी चला देते हैं, तो आपको इसके फायदे और नुकसान के बारे  में पता होना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
एसी के साथ पंखा चलाने के क्या फायदे है? - फोटो : Amar Ujala AI
AC And Fan Tips In Hindi: जिस तरह से गर्मी पड़ रही है, वो लोगों से सहन करना मुश्किल हो रहा है। पारा 45 के भी ऊपर चला गया है जिसके कारण लोग बिना एसी चलाए तो रह ही नहीं पा रहे हैं।

कई लोग एसी चलाने के साथ ही सीलिंग फैन यानी कमरे की छत पर लगे पंखे को भी चला देते हैं। क्या इसके कोई फायदे हैं या नुकसान हैं? क्या एसी के साथ पंखा चलाना चाहिए या नहीं? चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
एसी के साथ पंखा चलाने के क्या फायदे है? - फोटो : Adobe Stock
क्या एसी के साथ चलाना चाहिए पंखा?
  • एसी के साथ ऐसे पंखा चलाने का कोई खास नियम नहीं है
  • पर कई लोग ऐसा करते हैं ताकि कमरे में जल्दी एसी की ठंडी हवा फैला सके
  • अगर आप चाहें तो ऐसा कर सकते हैं या नहीं भी
विज्ञापन

3 of 5
एसी के साथ पंखा चलाने के क्या फायदे है? - फोटो : Adobe Stock
एसी के साथ पंखा चलाने के फायदे क्या हैं?
  • एसी के साथ पंखा चलाने का एक फायदा ये है
  • एसी की ठंडी हवा भारी होने के कारण नीचे बैठती है
  • पर अगर साथ में पंखा चला है, तो ये पंखा एसी की हवा को कमरे के हर कोने में फैला देता है
  • इससे कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है

4 of 5
एसी के साथ पंखा चलाने के क्या फायदे है? - फोटो : Adobe Stock
एसी के साथ पंखा चलाने से क्या बिजली का बिल कम आता है?
  • एसी के साथ जब पंख चलता है तो आपको ठंडक जल्दी लगती है
  • साथ ही आपको एसी को 16 पर नहीं बल्कि, आप एसी को 24 या 26 तक भी चला सकते हैं
  • इससे कंप्रेसर पर कम दबाव पड़ता है और जिससे सीधे-सीधे बिजली का बिल कम होने में मदद मिल सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसी के साथ पंखा चलाने के क्या फायदे है? - फोटो : Adobe Stock
एसी के साथ पंखा चलाते समय क्या बातें ध्यान रखें?
  • पंखे को फुल स्पीड पर चलाने से बचें
  • फुल स्पीड पर पंखा चलाने से हवा कमरे के बाहर जा सकती है
  • इसलिए 2 या 3 नंबर तक ही फैन चलाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें