AC Electricity Consumption Per Hour: इन दिनों गर्गी का मौसम अपने चरम पर है। कई जगहों पर तापमान लंबे समय के लिए 43 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। ऐसे में कुछ लोग इस जलती-चुभती गर्मी में खुद को सुरक्षित रखने के लिए पूरे दिन एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस स्थिति में अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आता है कि दिनभर ऐसी चलाने पर आखिर कितना बिजली का बिल आता है।
दरअसल, बिजली की सही खपत इस बात पर निर्भर करती है कि आपका एसी कितने टन का है, उसकी स्टार रेटिंग क्या है और आप उसे किस तापमान पर चला रहे हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे समझते हैं।