Air conditioner Buying Tips In Hindi: गर्मी का मौसम आते ही हमारा रहन-सहन, खानपान आदि सबकुछ पूरी तरह बदल जाता है। रजाई-कंबलों और गर्म कपड़ों से हम सीधा पतले कपड़े और कूलर-एसी की तरफ आ जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों से जिस तरह से गर्मी पड़ रही है, उसमें बिना एसी रहना मुश्किल हो जाता है।
इसलिए लोग अपने एसी की समय पर सर्विस करवा लेते हैं आदि। वहीं, अगर आप इस गर्मी नया एसी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। क्योंकि अगर आप एसी खरीदते समय कुछ बातों को नजरअंदाज करते हैं तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं एसी खरीदते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...