Air Conditioner Explosion Noida News: भीषण गर्मी के इस मौसम में एयर कंडीशनर (एसी) हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन हाल ही में नोएडा की एक सोसाइटी की 21वीं मंजिल पर एसी ब्लास्ट होने से लगी भीषण आग जैसी घटनाओं ने लोगों को डरा दिया है। हालांकि उस हादसे में सभी सुरक्षित बच गए, लेकिन इसने एसी की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एसी कभी भी अचानक नहीं फटता, बल्कि खराब होने या ब्लास्ट होने से पहले वह कुछ खास संकेत जरूर देता है। अगर समय रहते इन खतरनाक इशारों को समझ लिया जाए, तो बड़े हादसे को भी टाला जा सकता है।