फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips: ब्लास्ट होने से पहले एसी देता है ये 3 बड़े संकेत, जलने की गंध या अजीब आवाज आते ही तुरंत करें ये काम

Wed, 01 Jul 2026 04:05 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AC Blast Warning Signs: भीषण गर्मी से बचने के लिए बहुत से लोग एसी का इस्तेमाल करते हैं, मगर हाल के दिनों में ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं जहां एसी ब्लास्ट होने की वजह से आग लग गई है। ऐसे आइए इस लेख में जानते हैं कि एसी ब्लास्ट होने से पहले क्या संकेत देता है।
विज्ञापन
1 of 5
एयर कंडीशनर में आग - फोटो : AI
Air Conditioner Explosion Noida News: भीषण गर्मी के इस मौसम में एयर कंडीशनर (एसी) हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन हाल ही में नोएडा की एक सोसाइटी की 21वीं मंजिल पर एसी ब्लास्ट होने से लगी भीषण आग जैसी घटनाओं ने लोगों को डरा दिया है। हालांकि उस हादसे में सभी सुरक्षित बच गए, लेकिन इसने एसी की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एसी कभी भी अचानक नहीं फटता, बल्कि खराब होने या ब्लास्ट होने से पहले वह कुछ खास संकेत जरूर देता है। अगर समय रहते इन खतरनाक इशारों को समझ लिया जाए, तो बड़े हादसे को भी टाला जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
अजीब आवाजें और खड़खड़ाहट आना - फोटो : AI जनरेटेड
अजीब आवाजें और खड़खड़ाहट आना
अगर आपके एसी के इनडोर या आउटडोर यूनिट से अचानक तेज खड़खड़ाहट, चीखने या किसी चीज के टकराने जैसी अजीब आवाजें आने लगें, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। यह इस बात का संकेत है कि कंप्रेसर या फैन मोटर में कोई बड़ी आंतरिक खराबी आ चुकी है, जो शॉर्ट सर्किट या ब्लास्ट की वजह बन सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
जलने की गंध या धुआं निकलना - फोटो : Adobe Stock
जलने की गंध या धुआं निकलना
एसी चालू करते ही या चलते समय अगर कमरे में किसी प्लास्टिक, तार या रबर के जलने की तेज बदबू आए, तो समझ जाएं कि अंदरूनी वायरिंग ओवरहीट (ज्यादा गर्म) हो चुकी है। ऐसे में तुरंत एसी का मेन पावर स्विच बंद कर देना चाहिए, क्योंकि जरा सी लापरवाही आग की लपटों में बदल सकती है।

4 of 5
कम कूलिंग और कंप्रेसर का बार-बार ट्रिप होना - फोटो : Adobe Stock
कम कूलिंग और कंप्रेसर का बार-बार ट्रिप होना
अगर आपका एसी लगातार चलने के बाद भी कमरे को ठीक से ठंडा नहीं कर पा रहा है और उसका कंप्रेसर बार-बार चालू-बंद (ट्रिप) हो रहा है, तो यह खतरे की घंटी है। इसका मतलब है कि गैस लीकेज है या कंप्रेसर पर क्षमता से अधिक दबाव पड़ रहा है, जिससे वह कभी भी फट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसे से बचने के लिए तुरंत करें ये काम - फोटो : Freepik
हादसे से बचने के लिए तुरंत करें ये काम
इन तीनों में से कोई भी संकेत दिखने पर सबसे पहले एमसीबी या मेन स्विच से बिजली सप्लाई बंद करें। खुद मैकेनिक बनने की कोशिश कतई न करें और तुरंत किसी प्रोफेशनल इंजीनियर को बुलाकर जांच कराएं। बता दें कि गर्मियों में हर सीजन में एसी की सर्विसिंग जरूर कराएं और अगर बिजली कम-अधिक होती है तो वोल्टेज स्टेबलाइजर का इस्तेमाल भी जरूरी करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें