फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips: क्या एसी के साथ पंखा चलाना चाहिए? जान लें इससे कूलिंग बढ़ती है या बिजली का बिल

Fri, 17 Apr 2026 05:42 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Using Fan With AC Benefits: गर्मी के मौसम अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि एसी के साथ सीलिंग फैन चलाना चाहिए या नहीं। आइए इस लेख में इसी के समझते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
एसी टिप्स - फोटो : Freepik
How to Save Electricity With AC: भीषण गर्मी का मौसम शुरु हो गया है। इस मौसम में लगभग हर घर में यह बहस होती है कि एयर कंडीशनर यानी एसी के साथ छत का पंखा चलाना चाहिए या नहीं। बहुत से लोगों को लगता है कि पंखा चलाने से एसी पर लोड बढ़ेगा और बिजली का बिल ज्यादा आएगा, लेकिन हकीकत इसके ठीक उलट है। 

असल में एसी और पंखे का सही तालमेल आपके कमरे को जल्दी ठंडा कर सकता है, साथ ही आपके महीने भर के बिजली खर्च को भी काफी हद तक कम कर सकता है। दरअसल, एसी भारी ठंडी हवा नीचे फेंकता है, जबकि पंखा उस हवा को पूरे कमरे में तेजी से फैलाने का काम करता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि ऐसी के साथ पंखा चालने का सही तरीका क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
क्या एसी के साथ पंखा चलाना चाहिए? - फोटो : Freepik
एसी के साथ पंखा चलाने के बड़े फायदे
  • पंखा भारी ठंडी हवा को कमरे के कोनों-कोनों तक पहुंचाता है, जिससे कमरा 25% जल्दी ठंडा हो जाता है।
  • आप एसी को 24 या 26 डिग्री पर सेट करके पंखा चला सकते हैं, जिससे कम्प्रेसर कम चलता है और बिल घटता है।
  • कमरे का तापमान जल्दी गिरने से एसी का कम्प्रेसर बार-बार 'कट' होता है, जिससे उसकी उम्र बढ़ती है।
विज्ञापन

3 of 5
क्या एसी के साथ पंखा चलाना चाहिए? - फोटो : Freepik
पंखे की गति का रखें ध्यान
  • पंखे को फुल स्पीड पर चलाने के बजाय 2 या 3 नंबर (मध्यम गति) पर रखें ताकि ठंडी हवा का प्रवाह स्थिर रहे।
  • पंखा चलते समय एसी को कभी भी 16 या 18 डिग्री पर न रखें, 24 डिग्री सबसे आदर्श तापमान है।
  • सुनिश्चित करें कि पंखा हवा नीचे की ओर फेंक रहा हो ताकि ठंडी हवा फर्श से टकराकर वापस ऊपर की ओर फैले।

4 of 5
पंखा - फोटो : Adobe Stock
इन बातों का भी रखें ख्याल
  • पंखा और एसी साथ चलाते समय कमरे के दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह बंद रखें, वरना ठंडी हवा बाहर निकल जाएगी।
  • अगर पंखे की पंखुड़ियों पर धूल जमी है, तो वह हवा को धीमा कर देगा और कमरे में धूल फैलाएगा। इसलिए पंखे को साफ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या एसी के साथ पंखा चलाना चाहिए? - फोटो : Freepik
बचत और सुकून का सही मंत्र
  • बता दें कि एसी और पंखा एक साथ चलाना एक अच्छा विकल्प है। इससे कम बिजली के बिल में आपका कमरा अधिक ठंडा रहता है।
  • रात में सोते समय एसी को 'टाइमर' पर लगा दें और पंखा चलते रहने दें, इससे सुबह तक ठंडक बनी रहेगी।
  • बिजली की कम खपत करके आप पर्यावरण को बचाने में भी अपना छोटा सा योगदान देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें