Ayushman Card Eligibility Criteria: सरकार कई तरह की योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम करती है। इसमें अलग-अलग तरह की कई योजनाएं शामिल हैं जिनके जरिए अलग-अलग लाभ देने का काम सरकार की तरफ से किया जाता है। अगर आप भी किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
जैसे, एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसका उद्धेश्य हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक मुफ्त इलाज का लाभ पहुंचाना है। मौजूदा समय में इस योजना से लाखों-करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं और योजना का लाभ ले रहे हैं। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ लेन के लिए आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है, जो सिर्फ पात्र लोगों का ही बनता है। पर अगर आप योजन के लिए अपात्र हैं तो भूलकर इस योजना में आवदेन न करें। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में...