Ayushman Card Limit: सरकार जब भी किसी योजना को शुरू करती है तो सबसे पहले ये देखा जाता है कि उस योजना को क्यों शुरू किया जा रहा है और इस योजना के तहत क्या-क्या लाभ लाभार्थियों को देने हैं। इसके बाद उस योजना का लाभ किन लोगो को मिलना चाहिए और किन लोगों को नहीं यानी पात्रता सूची तय होती है। इसके बाद ही कोई योजना जमीनी स्तर पर काम कर पाती है। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।
ये आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिससे कार्डधारक अपना सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस आयुष्मान कार्ड से 5 ही नहीं बल्कि, 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज भी करवाया जा सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं वे कौन लोग हैं जिन्हें 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ आयुष्मान कार्ड से मिल सकता है। आगे इस बारे में आप जान सकते हैं...