फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Vay Vandana Card: कैसे बनवाएं आयुष्मान वय वंदना कार्ड? हर साल मिलेगा 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

Sat, 06 Sep 2025 05:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Vay Vandana Card Kaise Banta Hai: अगर आपकी उम्र 70 वर्ष और उससे अधिक है तो आप ये आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवा सकते हैं। इस कार्ड के जरिए आपको मुफ्त इलाज की सुविधा मिलता है।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान वय वंदना कार्ड क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Vay Vandana Card Registration Process In Hindi: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में कब कौन और कैसे किसी बीमारी का शिकार हो जाए, ये कहना थोड़ा मुश्किल है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि अपनी हेल्थ का ध्यान रखा जाए और बीमारियों से जितना हो सके बचा जाए। ऐसा इसलिए भी क्योंकि आज के समय में डॉक्टर की फीस से लेकर दवाओं और अस्पताल का खर्च इतना अधिक होता है कि हर किसी के लिए इसको भर पाना मुश्किल हो जाता है।

खासतौर पर वे लोग जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं या गरीब वर्ग से आते हैं आदि। ऐसे लोगों की मदद के लिए सरकार की तरह की योजनाएं भी चलाती है जिससे उन्हें मुफ्त इलाज दिया जा सके आदि। इसी क्रम में अगर आपकी उम्र 70 वर्ष और इससे अधिक है तो आप आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवा सकते हैं जिससे आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। तो चलिए जानते हैं आप ये आयुष्मान वय वंदना कार्ड  कैसे ऑनलाइन ही बनवा सकते हैं और वो भी अपने मोबाइल से। आप आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने का तरीका यहां जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान वय वंदना कार्ड क्या है? - फोटो : Amar Ujala
पहले आयुष्मान वय वंदना कार्ड के बारे में जान लें
  • दरअसल, ये आयुष्मान वय वंदना कार्ड आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बनाया जाता है। 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग इस कार्ड को बनवा सकते हैं जिसमें सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। इसमें 1961 प्रकार की कई बीमारियां शामिल हैं जिनका इलाज मुफ्त करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान वय वंदना कार्ड क्या है? - फोटो : Adobe Stock
अब जानते हैं आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने का ऑनलाइन तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी ये आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने मोबाइल में आयुष्मान एप को डाउनलोड कर लें
  • फिर आपको बेनिफिशिरी या ऑपरेटर के तौर पर लॉगिन करना है
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर भरें
  • फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी दर्ज करना है
  • अब ऑथेंटिकेशन कैसे करनी है वो चुनें

4 of 5
आयुष्मान वय वंदना कार्ड क्या है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • फिर अपना राज्य चुन लें और अपने आधार कार्ड की जानकारी यहां भरें 
  • अब आपको देखना है कि क्या सामने आई सूची में आपका नाम है
  • अगर सूची में नाम नहीं है तो ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी कर लें
  • इसके बाद अपनी जानकारी भरें और डिक्लेरेशन फॉर्म भी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान वय वंदना कार्ड क्या है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें और वेरिफाई करवा लें
  • अब आपको कैटेगरी और अपना पिन कोड दर्ज करना है
  • आप चाहें तो अपने परिवार के सदस्यों को भी इसमें जोड़ सकते हैं
  • इसके बाद आपकी जानकारी को वेरिफाई किया जाएगा और सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें