फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: क्या आपको भी लेना है मुफ्त इलाज का लाभ? तो ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

Thu, 15 Aug 2024 12:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card: सरकार जब कोई योजना चलाती है तो उसका लाभ एक बड़ी संख्या में लोगों को मिलता है। राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणाकारी योजनाएं चलाती है। आप चाहें तो पात्र होने पर इन योजनाओं से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसको भारत सरकार चलाती है। दरअसल, इस योजना से जुड़कर आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। इसमें आपको हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। ऐसे में अगर आप भी ये लाभ लेना चाहते हैं तो आप योजना से जुड़ सकते हैं जिसके लिए आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock
पात्र लोग ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपका पात्र होना जरूरी है
  • पात्र लोगों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • केंद्र पर संबंधित अधिकारी को मिलकर आपको बताना होता है कि आपको आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करना है
  • ऐसे में आपसे संबंधित दस्तावेज मांगे जाते हैं, जो आपको देने होते हैं
  • इन दस्तावेजों में आपको अपना आधार कार्ड, निवास प्रमात्र पत्र, राशन कार्ड और एक एक्टिव मोबाइल नंबर चाहिए

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर इन दस्तावेजों को अधिकारी द्वारा वेरिफाई किया जाता है
  • दस्तावेज वेरिफाई के साथ ही आवेदनकर्ता की पात्रता भी चेक होती है
  • अगर आप पात्र होते हैं तो प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब अगर आप पात्र पाए जाते हैं और आपके दस्तावेज भी सही हैं
  • फिर ऐसे में आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाता है
  • इसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप कुछ दिनों में डाउनलोड कर सकते हैं और इसी कार्ड के जरिए आप मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें