Ayushman Card Registration Process: आप जब भी किसी योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं। जैसे, बात अगर आयुष्मान भारत योजना की करें तो ये योजना केंद्र सरकार चलाती है जिससे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। दरअसल, ये वही कार्ड होता है जिससे कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है और इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
वहीं, पिछले दिनों इस योजना का विस्तार किया गया जिसमें 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को भी जोड़ा गया। अगर आपकी उम्र भी 70 साल से ज्यादा है या आपके परिवार में कोई ऐसा व्यक्ति है, तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...