How To Update Your Name Address And Mobile Number In Aadhaar Card: कई तरह के दस्तावेज होते हैं जिनकी जरूरत हमें अलग-अलग कामों के लिए पड़ती रहती है। जैसे, अगर गाड़ी चलानी है तो हमें ड्राइविंग लाइसेंस चाहिए होता है। वहीं, अगर वोटर डालना है तो हमें वोटर आईडी कार्ड चाहिए होता है आदि। इसी तरह कई अन्य दस्तावेज भी हैं जिनकी जरूरत हमें अन्य कामों के लिए पड़ती है।
जैसे, आपका आधार कार्ड जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाता है। पर कई बार लोगों के आधार कार्ड में कोई चीज गलत प्रिंट हो जाती है। जैसे- नाम, पता, उम्र आदि। यही नहीं, कई बार तो लोगों को मोबाइल नंबर लिंक करवाने को लेकर भी दिक्कत आती है आदि। अगर ऐसा है तो आप अपने आधार कार्ड में ये सब चीजें अपडेट करवा सकते हैं। इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...