Aadhaar Update Mobile Number And Address: कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत हमें अलग-अलग कामों के लिए पड़ती रहती है। जैसे, अगर हमें ड्राइविंग करनी है तो इसके लिए हमें ड्राइविंग लाइसेंस चाहिए होता है। ठीक ऐसे ही अगर आपको सरकारी दुकान से सरकार द्वारा दिए जाने वाला मुफ्त राशन लेना है तो इसके लिए आपको राशन कार्ड लेना होता है। ठीक ऐसे ही आपके पास आधार कार्ड होना भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि इसके न होने पर आपके कई सरकारी और गैर-सरकारी काम अटक सकते हैं।
बैंक में खाता खुलवाने से लेकर एक सिम कार्ड खरीदने तक जैसे अन्य कामों के लिए आधार कार्ड जरूरी दस्तावेज होता है। वहीं, आधार में हमारी कई जानकारी जैसे, नाम, एड्रेस, जन्मतिथि जैसी कई जानकारियां होती हैं। ऐसे में अगर आपको अपने आधार में कभी एड्रेस या आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को बदलवाना है, तो आप इसे बदलवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आधार में मोबाइल नंबर से लेकर एड्रेस बदलवाने का तरीका क्या है। आधार कार्डधारक अगली स्लाइड्स में इसका तरीका जान सकते हैं...