फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार वाला मोबाइल नंबर बंद हैं? जानें OTP के बिना कौन सी सेवाएं इस्तेमाल कर सकते हैं

Mon, 12 Oct 2026 07:15 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Using Aadhaar Without OTP: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोगों का आधार कार्ड से जुड़ा हुआ नंबर गायब हो जाता है। बता दें कि ऐसी स्थिति में आधार से जुड़े लाभ लेने के लिए आपको या तो नंबर बदल लेना चाहिए या फिर वहीं नंबर दोबारा शुरु कर लेना चाहिए। मगर जितने दिन आपके पास नंबर नहीं है उतने दिन आप आधार के उन सोवाओं का लाभ ले सकते हैं, जिसमें ओटीपी की जरूरत नहीं होती है। आइए इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर बंद - फोटो : AI
Deactivated Mobile Number Aadhaar: आज के समय में आधार कार्ड भारत का सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्र बन चुका है, जिसका उपयोग बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक हर जगह किया जाता है। आधार से जुड़ी ज्यादातर ऑनलाइन सेवाओं के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी की जरूरत होती है।

लेकिन कई बार ऐसा होता है कि वह नंबर बंद हो जाता है, गुम हो जाता है या किसी कारणवश उस पर ओटीपी आना बंद हो जाता है। ऐसी स्थिति में लोग परेशान हो जाते हैं कि वे अपने आधार कार्ड से जुड़े काम कैसे पूरे करें। राहत की बात यह है कि मोबाइल नंबर बंद होने पर भी आप कई जरूरी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आइए इस लेख आसान भाषा में जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PVC कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं - फोटो : Adobe Stock
PVC कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं
 
  • आप बिना ओटीपी के घर बैठे आधार कार्ड का पीवीसी कार्ड अपने मूल पते पर ऑर्डर कर सकते हैं, इसके लिए आपको 75 रुपये का पेमेंट करना होता है।
  • इसके अलावा अगर आपके आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर काम नहीं कर रहा है, तो आप देश के किसी भी बैंक, जन सेवा केंद्र या आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपनी उंगलियों के निशान या आंखों की पुतली के जरिए अपनी पहचान साबित कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आधार एप और फेस ऑथेंटिकेशन - फोटो : Adobe Stock
आधार एप और फेस ऑथेंटिकेशन
  • आप अपने स्मार्टफोन में एम-आधार एप डाउनलोड करके फेस ऑथेंटिकेशन यानी चेहरे की पहचान के जरिए अपना डिजिटल आधार कार्ड देख सकते हैं।
  • हालांकि, एप पर पहली बार लॉगिन करने के लिए एक बार ओटीपी की जरूरत होती है, लेकिन एक बार सेट होने के बाद यह बिना ओटीपी भी काम करता है।

4 of 5
बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक सुविधा - फोटो : Adobe Stock
बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक सुविधा
  • अपने आधार कार्ड को सुरक्षित रखने के लिए आप यूआईडीएआई की वेबसाइट या ऐप पर जाकर अपनी बायोमेट्रिक जानकारी को लॉक कर सकते हैं।
  • इससे आपका फिंगरप्रिंट कोई दूसरा व्यक्ति इस्तेमाल नहीं कर पाएगा और आपका आधार पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नंबर अपडेट कराने के लिए नजदीकी आधार केंद्र जाना - फोटो : AI जनरेटेड
नंबर अपडेट कराने के लिए नजदीकी आधार केंद्र जाना
  • बिना ओटीपी के ऑनलाइन बदलाव संभव नहीं है, इसलिए सुरक्षा और स्थाई समाधान के लिए अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाएं।
  • वहां बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए आप आसानी से अपना नया मोबाइल नंबर अपने आधार कार्ड से लिंक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें