Aadhaar Pan Link: आज के समय में आधार और पैन कार्ड को आपस में जोड़ना सिर्फ एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि आपकी आर्थिक मजबूती के लिए बहुत जरूरी हो गया है। एक समय था जब सरकार यह सुविधा मुफ्त में दे रही थी, लेकिन अब 2024 से आधार-पैन को लिंक करने के लिए 1000 रुपये की लेट फीस (जुर्माना) देना अनिवार्य कर दिया गया है।
ऐसे में बहुत से लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि अगर वे इस भारी जुर्माने से बचने के चक्कर में इसे लिंक नहीं कराते हैं, तो उन्हें भविष्य में किन बड़ी कानूनी और बैंकिंग दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।