Pan Aadhaar Card Linking: नया साल 2026 लग चुका है और वर्ष 2025 बीच चुका है, लेकिन बीते साल कुछ ऐसे काम जरूर रहे जिन्हें करवाना हमारे लिए जरूरी था। इसमें कई अलग-अलग सरकारी और गैर-सरकारी काम शामिल रहे। ठीक ऐसे ही एक काम था पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करवाने का। जिन लोगों ने अपने पैन कार्ड-आधार कार्ड को लिंक नहीं करवाया था उनके लिए आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 दी गई थी।
वहीं, जान लें कि सरकार ने अभी 31 दिसंबर 2025 की डेडलाइन को आगे नहीं बढ़ाया है। सरकार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। ऐसे में अगर आपने अपने पैन-आधार कार्ड को लिंक नहीं करवाया है तो ये 1 जनवरी 2026 से इनऑपरेटिव हो सकता है। इसलिए आपके लिए ये चेक करना जरूरी हो जाता है कि आपका पैन कार्ड काम कर रहा है या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इसका तरीका जान सकते हैं...