New Aadhaar App Offline Mode: आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड देश के हर नागरिक की पहचान का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा इस साल की शुरुआत में नया 'आधार एप' लॉन्च किया गया था। इस नए एप के लॉन्च होने के कुछ ही दिनों बाद पुराने 'एमआधार' एप को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।
बता दें कि अब नए आधार एप को ऑफलाइन मोड में भी चलाया जा सकता है, और इसके जरिए आप बिना इंटरनेट के भी अपनी पहचान का पुख्ता वेरिफिकेशन आसानी से कर सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि यूआईडीएआई का यह नया ऑफलाइन फीचर कैसे काम करता है और आम इंसान को इससे क्या बड़े फायदे मिलेंगे।