फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loan on Aadhaar Card: क्या आधार कार्ड दिखाने पर सरकार दे रही लोन? जानें क्या कहा Govt ने

Fri, 14 Aug 2026 11:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aadhaar Loan News: अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि सरकार आधार कार्ड पर लोन दे रही है? तो जान लें PIB ने इस खबर का फैक्ट चेक कर सच्चाई बताई है।
विज्ञापन
1 of 5
PIB Fact Check: आधार पर मिलने वाले लोन की सच्चाई क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI
Aadhaar Card Loan PIB Fact Check: आज के इस दौर में असली चीजों के नाम पर नकली चीजें काफी परोसी जा रही हैं जिनसे लोगों के लिए असली-नकली में फर्क करना बेहद मुश्किल हो गया है।

जैसे- इन दिनों एक मैसेज काफी तेजी से लोगों के पास भेजा जा रहा है जिसमें ये कहा जा रहा है कि आधार कार्ड पर सरकार लोन दे रही है, लेकिन क्या ये मैसेज सच है या फिर सिर्फ साइबर ठगी का प्रयास? चलिए जानते हैं इस मैसेज की सच्चाई के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
PIB Fact Check: आधार पर मिलने वाले लोन की सच्चाई क्या है? - फोटो : Adobe Stock
क्या मैसेज भेजा रहा है लोगों को?
  • दरअसल, लोगों को एक मैसेज लोन के नाम पर भेजा जा रहा है
  • इस मैसेज में लिखा है कि 'प्रधानमंत्री योजना आधारकार्ड लोन 2% ब्याज, 50% माफ'
  • साथ में एक मोबाइल नंबर दिया है जिस पर कॉल करने के लिए कहा गया है
विज्ञापन

3 of 5
PIB Fact Check: आधार पर मिलने वाले लोन की सच्चाई क्या है? - फोटो : Adobe Stock
क्या सरकार सच में आधार कार्ड पर लोन दे रही है?
  • इस मैसेज का फैक्ट चेक PIB फैक्ट चेक की तरफ से किया गया है
  • इसमें PIB ने फैक्ट चेक कर जानकारी दी जिसमें उन्होंने बताया कि 'क्या आपके पास भी प्रधानमंत्री योजना के तहत आधार कार्ड से 2% सालाना ब्याज दर पर लोन दिए जाने का मैसेज आया है?
  • यै मैसेज फर्जी है और ऐसे संदेशों के झांसे में न आएं क्योंकि ये साइबर ठगी का प्रयास हो सकता है'

4 of 5
PIB Fact Check: आधार पर मिलने वाले लोन की सच्चाई क्या है? - फोटो : PIB Fact Check
  • PIB फैक्ट चेक की तरफ से ये भी बताया गया कि 'भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना संचालित नहीं की जा रही है
  • केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट https://myscheme.gov.in पर ही भरोसा करें"

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PIB Fact Check: आधार पर मिलने वाले लोन की सच्चाई क्या है? - फोटो : Adobe Stock
क्या है मैसेज की सच्चाई?
  • ऐसे में साफ होता है कि ये मैसेज पूरी तरह से फेक है
  • भारत सरकार किसी भी तरह का कोई लोन आधार कार्ड के नाम पर नहीं दे रही है
  • इसलिए ऐसे किसी मैसेज पर विश्वास करने से बचें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें