Aadhaar Card Mobile Number Linking: आज के समय में आधार कार्ड हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज बन चुका है। बैंक खाता खुलवाने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। मगर क्या आप जानते हैं कि आपके आधार कार्ड के साथ आपका मोबाइल नंबर लिंक होना कितना जरूरी है?
कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग आधार कार्ड बनवाते समय अपना मोबाइल नंबर नहीं अपडेट करवाते हैं या अगर आधार में बहुत पहले कोई पुराना लिंक है तो उसे भी नहीं अपडेट करवाते हैं। बता दें कि ऐसी स्थिति में आपको घर बैठे मिलने वाली कई ऑनलाइन सुविधाओं से वंचित होना पड़ सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर न जुड़े होने पर आपको क्या क्या परेशानी हो सकती है।