Aadhaar Card Update Last Date: अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो आपको इसकी जरूरत कई कामों में पड़ती होगी? बैंक में खाता खुलवाना हो, स्कूल-कॉलेज में दाखिला लेना हो, सिम कार्ड खरीदना हो, अपनी पहचान बतानी हो, किसी सरकारी या गैर-सरकारी योजना का लाभ लेना हो आदि। ऐसे ही अनेकों कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है।
इन सबके बीच अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है या आपके परिवार में किसी के आधार कार्ड के बने हुए 10 साल हो चुके हैं तो आपको उसे अपडेट करवाना अनिवार्य है। अगर आपने अब तक अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है तो आप यहां जान लें कि इसकी आखिरी तारीख 14 जून 2025 है यानी अब इसमें महज कुछ दिनों का समय ही बचा है। इसलिए अपने आधार कार्ड को जरूर अपडेट करवा लें। तो चलिए जानते हैं आप कैसे आधार को अपडेट करवा सकते हैं...