How to Lock Aadhaar: आज के डिजिटल समय में आधार कार्ड हम सभी के लिए एक बेहद जरूरी दस्तावेज बन गया है। बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक, हर जगह आधार का इस्तेमाल होता है। ऐसे में इसकी सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है।
कई लोगों को आधार कार्ड में मिलने वाले 'आधार नंबर लॉक' और 'बायोमेट्रिक लॉक' के बीच का अंतर समझ नहीं आता है। इन दोनों फीचर्स का इस्तेमाल अलग-अलग तरह से सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया जाता है, जिससे आपके डेटा का गलत इस्तेमाल न हो सके।